भारत पर हाईटेक चीजों के निर्यात पर हटेगी रोक, अमेरिकी संसद में पेश हुआ कानून

By: Shilpa Sat, 09 Sept 2023 6:24:58

भारत पर हाईटेक चीजों के निर्यात पर हटेगी रोक, अमेरिकी संसद में पेश हुआ कानून

नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भारत यात्रा पर हैं। इसी बीच अमेरिकी संसद में दो कानून पेश किए गए हैं। अमेरिकी संसद के हाउस ऑफ रीप्रेजेंटेटिव के दो प्रमुख सदस्य कांग्रेसमैन ग्रेगोरी मीक्स और कांग्रेसमैन एंडी बार ने भारत के पक्ष में एक कानून बनाने का ड्राफ्ट पेश किया है। दरअसल, ग्रेगोरी मीक्स हाउस ऑफ रीप्रेजेंटेटिव की फॉरेन अफेयर्स कमेटी के रैंकिंग मेंबर हैं और एंडी बार इंडिया कॉकस के उपाध्यक्ष हैं।

यह कानून बनाने का मकसद भारत पर हाई-टेक चीजों के निर्यात पर लगी रोक हटाना है ताकि संवेदनशील टेक्नोलॉजी का निर्यात बे-रोकटोक हो सके। इसके साथ भारत के साथ द्विपक्षीय टेक्नोलॉजी सहयोग को बढ़ावा देना है।

ग्रेगोरी मीक्स और एंडी बार ने भारत के पक्ष वाले कानून को प्रस्ताव हाउस ऑफ़ रीप्रेजेंटेटिव में शुक्रवार को पेश किया। बताया जा रहा है कि ये कानून प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के बाद से भारत-और अमेरिका के गहराते संबंधों का नतीजा है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘टेक्नोलॉजी एक्सपोर्ट्स टू इंडिया एक्ट’ भारत को हाई पॉवर वाले कम्प्यूटर्स और उसके उपकरणों की अमेरिका में बिक्री का रास्ता खोल सकता है। इस कानून से भारत और अमेरिका के बीच तकनीकी सहयोग मजबूत होगा।

एक संयुक्त बयान में दोनों कांग्रेसमैन ग्रेगोरी मीक्स और एंडी बार ने बताया, ‘हम हाउस ऑफ रीप्रेजेंटेटिव में ‘टेक्नोलॉजी एक्सपोर्ट्स टू इंडिया एक्ट’ को पेश करके खुश हैं। इस विधेयक से अमेरिकी डिजिटल उत्पादों पर भारत में लगे बैन को हटा दिया जाएगा, और ये प्रोडक्ट्स भारत में बिना डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स के लाइसेंस के भी बेचे जा सकेंगे।’

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com